UPTET 2025 Breaking: B.Ed उम्मीदवार Paper-1 से बाहर, नई पात्रता और परीक्षा अपडेट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2025) का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ चुकी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार UPTET का आयोजन 29 और 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा। लेकिन इस बार का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि B.Ed उम्मीदवार Paper-1 में शामिल नहीं हो पाएंगे।
पहली बार B.Ed उम्मीदवारों की एंट्री बैन
अब तक B.Ed डिग्री धारक प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Paper-1) में बैठते थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2025 से यह संभव नहीं होगा। केवल D.El.Ed, B.El.Ed या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार ही Paper-1 में शामिल हो सकते हैं।
UP TET 2025 पात्रता मानदंड
- Paper-1 (प्राथमिक स्तर): स्नातक + 2 साल का BTC/D.El.Ed या B.El.Ed डिप्लोमा होना जरूरी।
- Paper-2 (उच्च प्राथमिक स्तर): स्नातक + BTC या B.Ed अनिवार्य।
यानी B.Ed उम्मीदवार अब केवल Paper-2 में ही शामिल हो पाएंगे।
UPTET 2025 परीक्षा पैटर्न
UPTET का परीक्षा पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा:
- प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- परीक्षा अवधि होगी 2 घंटे 30 मिनट।
- नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
पासिंग मार्क्स
- सामान्य वर्ग (General): 150 में से 90 अंक यानी 60%
- आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST): 150 में से 82 अंक यानी 55%
- पास उम्मीदवारों को आजीवन वैध प्रमाण पत्र मिलेगा।
UPTET 2025 नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया
- परीक्षा की तारीखें: 29 और 30 जनवरी 2026
- संभावित नोटिफिकेशन: अक्टूबर-नवंबर 2025
- नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि परीक्षा तक का समय सीमित रहेगा
UPTET Notification 2025, UPTET Eligibility 2025, UPTET Exam Pattern, UPTET Passing Marks, UPTET B.Ed Ban, UPTET News Today, UPTET 2025 Paper 1, UPTET Paper 2 Eligibility